Move to Jagran APP

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं

मधेपुरा : नगर परिषद मधेपुरा में शनिवार राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका मिशन के तहत शह

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 06:54 PM (IST)
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं

मधेपुरा : नगर परिषद मधेपुरा में शनिवार राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका मिशन के तहत शहर के ग्यारह स्वयं सहायता समूह को चक्रचालित राशि वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य पार्षद डा. विशाल कुमार बबलू ने कहा कि राज्यों के प्रगति का राज केवल स्वयं सहायता समूह है। स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह इस राशि से अपना व अपने समूह के बीच लघु व्यवसाय शुरु कर सकते है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी अजिविका मिशन के तहत पूरे शहर के एक सौ स्वयं सहायता समूह को चयनित कर सहायता प्रदान किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित सहायता समूह को उसके खाता में दस हजार रुपये दिया गया है। कार्यक्रम से सीटी मैनेजर राजकुमार मंडल ने बताया कि स्वयं सहायता को मजबूत करने तथा आम महिलाओं को जोड़ने के लिए 26 सितम्बर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर सीओ अंजू कुमारी, ममता कुमारी, पार्षद पति इशरार सहित कई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.