Move to Jagran APP

2020 तक बुलेट ट्रेन के सफर का सपना होगा साकार

केएम राज,जमालपुर(मुंगेर)। भारत की लाइफ लाइन माने जाने वाली रेलवे की रफ्तार बढ़ेगी। देश

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 07:33 PM (IST)
2020 तक बुलेट ट्रेन के सफर का सपना होगा साकार
2020 तक बुलेट ट्रेन के सफर का सपना होगा साकार

केएम राज,जमालपुर(मुंगेर)। भारत की लाइफ लाइन माने जाने वाली रेलवे की रफ्तार बढ़ेगी। देश में जल्द ही जापान की तर्ज पर बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। पहले फेज में मुंबई-अहमदाबाद, नई दिल्ली-चंडीगढ़ और अमृतसर के बीच मिनी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। इन रेलखंडों का सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो 2020 तक देश में मिनी बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए जापान और स्पेन से समझौता भी हुआ है। यह बातें दैनिक जागरण से हुई खास बातचीत में रेलवे बोर्ड के उत्पादन इकाई के सहायक सदस्य आरएन मिश्रा ने कही। वे शुक्रवार को इरिमी के वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे थे। रेलवे बोर्ड के उत्पादन इकाई के सदस्य ने कहा कि अभी देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली और आगरा के बीच 170 से 180 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है।

loksabha election banner

लेकिन, मिनी बुलेट ट्रेन से राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच का रेल सफर सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा। स्पेन की टेलगो कंपनी मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत देश में जल्द ही हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल शुरू करने वाली है। रेलवे बोर्ड ने ट्रायल के लिए कंपनी को हाई टेक रैक को इंपोर्ट करने की अनुमति दे दी है। हाइ टेक कोच के रैक आने पर पहला ट्रायल दिल्?ली-मुंबई रूट पर 160 से 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होगा। ट्रायल सफल होने पर इस साल के अंत तक इस रूट पर मिनी बुलेट ट्रेन के चलने की संभावना है।

ट्रायल को मिली मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने स्पेन की कंपनी टेलगो को भारत में दो रेल रूट पर इन हाइ स्पीड ट्रेनों के ट्रायल को हरी झंडी दे दी है। इसमें पहला दिल्ली-मुंबई का रूट है। खास बात ये है कि इन ट्रेनों का ट्रायल मौजूदा ट्रैक पर ही किया जाएगा। टेलगो कंपनी की ट्रेन की खासियत ये है कि इसके पहिये मौजूदा पटरियों पर ही तेज रफ्तार से चल सकते हैं। ये ट्रेन आमतौर पर चलने वाली ट्रेनों से हल्की होती हैं और यही वजह से कि इसकी तेज रफ्तार को मौजूदा पटरियां बर्दाश्त कर लेंगी।

राजधानी से डेढ़ गुना ज्यादा स्पीड से चलेगी ट्रेन

टेलगो ट्रेन की रफ्तार अभी दिल्ली-मुंबई रूट पर सबसे तेज चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस से डेढ़ गुना अधिक होगी। अभी राजधानी एक्सप्रेस मौजूदा पटरियों पर अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है और दिल्ली-मुंबई के बीच का करीब 16 घंटे में पूरा करती है।

दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर दो घंटे में

दिल्ली-चंडीगढ़ रेल मार्ग की 245 किलोमीटर की दूरी मात्र दो घंटे में तय करने का लक्ष्य जल्द ही हासिल करने के लिए भारतीय रेलवे त्वरित गति से काम कर रही है।

उत्तर भारत के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल दिल्ली-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.