ठनका गिरने से महिला की मौत
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के भागीपुर पंचायत के वार्ड दो की रहने वाली महिला की मौत ठनका गिरने
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 07:22 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के भागीपुर पंचायत के वार्ड दो की रहने वाली महिला की मौत ठनका गिरने से शनिवार को हो गई। जानकारी के अनुसार भागीपुर की रहने कविता देवी अपने धान के खेत में काम कर रही थी। शनिवार के दोपहर अचानक ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई। कविता देवी भागीपुर के रणधीर महतो की पत्नी बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुगंज एसडीओ, आलमनगर बीडीओ एवं सीओ घटना स्थल पर पहुंच चुके थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें