युवाओं के कंधे पर देश का भविष्य
मधेपुरा। घैलाढ़ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इनरवा में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य
मधेपुरा। घैलाढ़ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इनरवा में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से अम्बेडकर युवा मंडल के बैनर तले एक दिवसीय पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुमन देवी, जिप सदस्य नूतन कुमारी, सीओ सतीश कुमार, मुखिया अनंत प्रसाद मंडल, राजीव जोशी और विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सीओ सतीश कुमार ने कहा कि युवा देश का भविष्य निर्माता होता है। घैलाढ़ शाखा प्रबंधक धर्मनाथ प्रसाद ने कहा कि कैशलेश लेनदेन, जनधन योजन का लाभ लें और समय का बचत करें। वही अम्बेडकर युवा मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र से जोड़कर युवा क्लब बनाना जरूरी है। क्लब निर्माण से युवाओं में खेल कूद की भावनाओं का विकास होता है। गांव-गांव में क्लब का होना जरुरी है। कार्यक्रम के दौरान योगपीठ के बिमल कुमार ने मौजूद युवाओं को योग करने का प्रशिक्षण देते हुए योग करने से होने वाली लाभ की जानकारी दिए। मौके पर जीप नूतन कुमारी, पूर्व जीप सदस्य दिनेश यादव फौजी, जितेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, संजीव, पवन, सोनी, निशा सत्यनारायण प्रसाद यादव, धीरेन्द्र कामत सहित अन्य मौजूद थे।