ग्राम कचहरी में आसानी से सुलझेंगे विवाद
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय परिसर के कौशल विकास केन्द्र में ग्राम कचहरी सरपंच, न्याय मित्र और न्याय सचि
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय परिसर के कौशल विकास केन्द्र में ग्राम कचहरी सरपंच, न्याय मित्र और न्याय सचिव की बैठक रविवार को बीडीओ अनुरंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष व सीओ भी उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सरपंचों ने कहा कि पंचायती राज के तहत ग्राम कचहरी में मामलों का निष्पादन होना हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी मामले को लेकर थाना जाता हैं। उपयुक्त मामलों में थाना द्वारा उक्त पंचायत के ग्राम कचहरी को मामले का निराकरण के लिए भेजा जाए। जिससे ग्राम कचहरी में सहजता पूर्वक मामले का निष्पादन हो सकेगा। बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के अधीन दायर किया जाने वाला प्रत्येक मामला सरपंच के पास दायर किया जाएगा। अगर जहां सरपंच उपलब्ध न हो वहां उप सरपंच के सामने मामला दायर किया जायेगा। किसी भी प्रकार के मामले की सुनवायी ग्राम कचहरी की न्यायपीठ के द्वारा की जायेगी। मौके पर बीडीओ अनुरंजन कुमार, एएसआई उपेद्र कुमार शर्मा,सरपंच किरण देवी, रेणु देवी, मंजू देवी, विन्दुल देवी, रूबी देवी, राजेश साह, धीरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, बुद्धासी शर्मा, मीरा देवी, रंजू देवी, सुरेन्द्र यादव, विश्वनाथ त्रृषिदेव, विवेकानंद ¨सह, न्याय मित्र ईमा कुमारी, भूपेन्द्र पासवान, नरेश कुमार रमण, अशोक कुमार मंडल, जयकुमार मंडल, अर्जुन प्रसाद यादव, नलीनचन्द्र, सुनील कुमार, सचिन्द्र महतो, न्याय सचिव अमरेश कुमार, रूपेश कुमार,राज लक्ष्मी, सरिता देवी, श्वेता , सरिता कुमारी, विकास कुमार, धीरेन्द्र कुमार धीरज, अनिल कुमार, निरंजन पासवान, रंजू देवी , कल्पना कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।