दीप यज्ञ के साथ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
मधेपुरा। गायत्री प्रज्ञा पीठ बिहारीगंज द्वारा स्थानीय उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ग
मधेपुरा। गायत्री प्रज्ञा पीठ बिहारीगंज द्वारा स्थानीय उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ शनिवार की देर संध्या दीप यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियों के साथ नशा व मंसाहार सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। इस महायज्ञ के समापन पर शांतिकुंज हरिद्वार से आये संतों ने यज्ञोपवीत, अन्नप्राशन, शिखा स्थापना, दीक्षा व विभिन्न संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराये। संतों ने बुराई कार्य छोड़ने एवं अच्छाई के रूप में यज्ञ जैसे कार्य में भाग लेने का आहवान किया। शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक जीतेन्द्र मिश्र, संतोष देवांगन, कुंज बिहारी, कैलाश पटेल, संतन पटेल सहित कई लोग आए हुए थे। वहीं कोसी उपजोन से अरूण जायसवाल, मनीषा, सिम्मी, दीपा, जयंती प्रखर, मुख्य ट्रस्टी प्रो. उमेश जायसवाल, बनारसी रजक, सत्यनारायण साह, जयप्रकाश जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, संजय जायसवाल, मालचंद अग्रवाल, अखिलेश ¨सह, सज्जन अग्रवाल, गजेन्द्र साह, अंजना जायसवाल,मंदोदरी देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, पूनम देवी, कंचन देवी, चंदा देवी एवं अन्य श्रद्धालुओं शामिल थे।