सैकड़ों परिवारों का राशन कार्ड रद
मधेपुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आपात्र गृहस्थी का राशन कार्ड रद की प्रपत्र वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 05:53 PM (IST)
मधेपुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आपात्र गृहस्थी का राशन कार्ड रद की प्रपत्र वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 4005 परिवार का राशन कार्ड रद किया गया है। इसकी जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने देते हुए बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के निर्देशानुसार रद राशन कार्ड का पपत्र घर-घर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। यदि किसी को आपत्ति हो, तो वैसे लोग अपना दावा अनुमंडल कार्यालय में साक्ष्य के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। इसका जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रथम चरण में तुलसिया, शेखपुरा, लक्ष्मीपुर लालचंद एवं कुश्थन पंचायत में नोटिस दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें