संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य: कांग्रेस
मधेपुरा। स्थानीय वेद व्यास महाविद्यालय परिसर में बुधवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के द्वारा पं
मधेपुरा। स्थानीय वेद व्यास महाविद्यालय परिसर में बुधवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के द्वारा पंचायत जागरूकता सम्मेलन सह जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ¨सह यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संयोजक द्वय शशि प्रसाद ¨सह व मु. शाहिल ने कहा कि पंचायत स्तर से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के काम में आप अभी से जुट जाएं। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा पार्टी मजबूत नहीं होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ¨सह यादव ने कहा कि देश में पंचायती राज व्यवस्था लाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। राजीव गांधी का सपना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था मजबूत नहीं होगी तब तक देश की व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। उन्हीं के सपने को साकार करने के लिए कांग्रेस पार्टी पंचायती राज संगठन बनाकर पंचायत प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने का काम कर रही है। ताकि संगठन के बैनर तले जनप्रतिनिधि अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सके।
सम्मेलन में डा.अरुण कुमार, जाकिर हुसैन, मु.आदिल, शशि भूष मंडल, सुभाष कुमार सुमन, विजय कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार पारो, आमोद कुमार, विनोद पासवान, राजू लाल दास, शैलेन्द्र मंडल, हरिबल्लभ यादव, निर्मल ¨सह, नन्दन कुमार, राजीव कुमार, विनोद यादव, कुलदीप यादव, रामनंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे।