गांव की सरकार चुनने में महिलाओं ने पुरूषों को छोड़ा पीछे
मधेपुरा। तीसरे चरण का पंचायत चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। संपन्न हुए चुनाव में 69.46 प्रति
मधेपुरा। तीसरे चरण का पंचायत चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। संपन्न हुए चुनाव में 69.46 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ने से प्रशासन खुश है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि मतदान के प्रति लोगों में जागृति आई है। मत प्रतिशत का बढ़ना लोगों के लिए शुभ संकेत है। खासकर महिला मतदाताओं में खासे जागृति आई है। पूरे प्रखंड की चुनाव की बात की जाए तो पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा भागीदारी निभायी है। प्रखंड में सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में एक लाख आठ हजार 73 मतदाताओं में 74 हजार नौ सौ 37 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें 38 हजार सात सौ 84 महिला और 36 हजार 153 पुरूष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग। पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की भागीदारी होना जीत के मायने में निर्णायक साबित होगा। हाल के सीएम नीतीश कुमार के शराब बंदी से भी महिलाएं खासे उत्साहित है। महिलाओं ने चुनाव में ज्यादा भागीदारी निभा कर यह साबित कर दिया है कि किसी भी मायने में वे अब पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में पुरूष को पीछे छोड़ आगे निकलना चाहते है। इस क्षेत्र की महिलाओं की बात करे तो पहले महिलाएं महज घुंघट में लिपटी रहती थी। महिलाओं को आंगन की दहलीज पार नहीं कर पाती थी । लेकिन अब आंगन क्या बाहरी दरबाजे को पर कर अपने अधिकार के प्रति सजग हो गई है। इस बार गांव की सरकार बनाने के लिए भी महिलाएं आगे आई। सही मायने में लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। मालूम हो कि सोमवार को निर्धारित अवधि तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। ¨कतु देर शाम तक मतदान जारी रहने के कारण मत प्रतिशत में वृद्धि हुई।