दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के पंचगछिया स्थित बीएलआर कंपनी नामक ईट भट्ठे पर मंगलवार को दीवार गिरने से एक म
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के पंचगछिया स्थित बीएलआर कंपनी नामक ईट भट्ठे पर मंगलवार को दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन अन्य मजदूर के जख्मी होने की सूचना है। जख्मी का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष केबी ¨सह ने बताया कि परिजन का लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को ईट भट्ठा पर काम करने वाले 19 वर्षीय मु. आजम आलम की मौत ईट की दीवार गिरने से दब कर हो गई। मृतक पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह गांव के मु. ईसराफूल का पुत्र बताया जा रहा है। जबकि घटना में मु. आरीफ 10 वर्ष, मु. बेचन 30 वर्ष और अमन कुमार नामक मजदूर के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि भट्ठा पर बग्गी से ईट ढोने का काम करने वाले मजदूर आजम गुफा में घुसा था। जहां अचानक गुफा के भीतर जमा ईंट की दीवार भरभरा कर गिर पड़ा। इसमें दबने से मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं बगल में काम कर रहे अन्य मजदूर भी घायल हो गए। घटना से ईट भट्ठा पर काम करने वाले अन्य मजदूरों में खलबली मच गई। घटना के बाद मजदूरों ने ईंट भट्ठा मालिक को खबर दिया। देखते ही देखते बडी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंचे। घटना पर थाना के दारोगा र¨बद्र प्रसाद ¨सह ने पहुंच कर मामले की छानबीन की।