प्रतिमा का किया अनावरण
मधेपुरा। प्रखंड के फुलौत ओपी क्षेत्र के ज्वालामुखी कांत लाल मेहता उच्च विद्यालय परिसर में प्रतिमा का
मधेपुरा। प्रखंड के फुलौत ओपी क्षेत्र के ज्वालामुखी कांत लाल मेहता उच्च विद्यालय परिसर में प्रतिमा का अनावरण पूर्व मंत्री सह विधायक नरेन्द्र नारायण यादव ने किया। मौके पर श्री यादव ने कहा कि कान्त लाल बाबू ने शिक्षा की ज्योति जगाने के लिये विद्यालय की निर्माण में अहम भूमिका निभायी थी। वे सच्चे समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। पूर्व मंत्री व्यक्तित्व एवं कृतित्व चर्चा करते हुए कहा कि वे मरकर भी अमर हैं। समाज को उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर संस्थापक सचिव लख्खी मेहता, प्रभारी प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार यादव, शिक्षक अब्दुल करीम, विलास मेहता, मनोज कुमार मेहता, अजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार मंडल एवं मुखिया रामदेव मेहता, अखिलेश यादव, नकुल चौधरी आदि उपस्थित थे।