स्वार्थ में बंट रहा समाज : भागीरथ
मधेपुरा। संतों के दर्शन मात्र से ही मानव का जीवन सफल हो जाता है। उक्त बातें विधायक नरेंद्र नारायण य
मधेपुरा। संतों के दर्शन मात्र से ही मानव का जीवन सफल हो जाता है। उक्त बातें विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने अठगामा वासा आलमनगर में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के समापन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करते हुए अपनी पहचान बनाना चाहिए। साथ ही संतों की वाणी को आत्मसात कर उनके द्वारा बताये मार्गों पर चलने से ही मानव तन धन्य हो सकती है। प्रवचन करते हुए स्वामी भागीरथ बासा ने कहा कि मनुष्य को दूसरों की भलाई करने के साथ-साथ परमात्मा का नाम लेना चाहिए। आज समाज में विद्वेष पैदा हो गया है जिसे समाप्त करने की आवश्यकता है। साथ ही सत्यनारायण ब्रह्माचारी बाबा ने कहा कि मनुष्य को क्रोध, लोभ, वासना, ईष्र्या एवं झूठ से बचने को कहा। वर्ना जीवन नरक बन जाता है। स्वामी नरेशानन्द बाबा सहित अन्य संत महात्माओं ने अपना आशीष वचन दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सोहन मंडल, स्वागताध्यक्ष साधुशरण बाबा, देवनन्दन शर्मा, राजकुमार मंडल, घनश्याम शर्मा, अशोक शर्मा, चन्द्रशेखर मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार साह, रिन्टू कुमार प्रिंस, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय, चन्दन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।