नहीं मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
मधेपुरा। सरकार द्वारा भले ही शिक्षा में सुधार के लिए लाख कोशिश की जाती रही हो। लेकिन गाव में शिक्षा
मधेपुरा। सरकार द्वारा भले ही शिक्षा में सुधार के लिए लाख कोशिश की जाती रही हो। लेकिन गाव में शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। प्रखंड की स्थिति ठीक नहीं है। यहां मेनू के अनुसार मध्यान भोजन का भी संचालन नहीं होती है। जबकि गुणवत्तार्पूण शिक्षा की बात ही छोड़ दिया जाय।
प्रखंड के अरजपुर पश्चिमी पंचायत मधुरापुर टोला के महादलितों बीच विद्यालय की स्थिति दयनीय है। भवन निर्माण नहीं हो सका है। वहीं घोषई पंचायत के तेतरी वासा में विद्यालय
में गुणवता पूर्ण शिक्षा को सीधा चुनौती दे रही है। शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते हैं। मधुरापुर मुसहरी निवासी नरेश ऋषिदेव, अधिक ऋषिदेव, उपेन्द्र ऋषिदेव, समिया देवी, हिरोदेवी, उर्मिला देवी ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन होती मगर विद्यालय भवन का निर्माण नहीं होने से झोपड़ी में पढ़ाई हो रही है। जबकि घोषई पंचायत तेतरी वासा निवासी देवेन्द्र प्रसाद साह, अशोक साह, मनोज साह व कैलाश साह आदि बताते हैं कि गाव में स्कूल भवन नहीं रहने के कारण विकास भवन स्कूल चल रहा है। मेनू के हिसाब से मध्याह्न भोजन नहीं चलाया जाता है।
इस कारण बच्चे अधिक संख्या में विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। विद्यालय में शिक्षक भी समय पर नहीं आते है।