सड़क बना तालाब, परेशान आवाम
मधेपुरा। सोनामुखी बाजार की स्थिति इन दिनों काफी खराब है। मुख्य बाजार में ही जल-जमाव से परेशानी बढ़ ग
मधेपुरा। सोनामुखी बाजार की स्थिति इन दिनों काफी खराब है। मुख्य बाजार में ही जल-जमाव से परेशानी बढ़ गयी है। लोग परेशान हैं। बीमारी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कई बार बाजारवासियों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के सामने समस्या के निदान हेतु गुहार लगाया। लेकिन स्थिति जस का तस बना हुआ है। सड़क पर जल-जमाव से लोगों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग अशोक मंडल, छब्बू पासवान, पुरन राय, राजो साह, मनी भगत, अरविंद मंडल, कैलू पासवान, चंदेश्वरी साह, फुलो मिस्त्री आदि ने बताया कि गंदगी के कारण बाजार में ग्राहकों को भी परेशानी होती है। कई बाद इस संबंध में आवाज उठाई गयी लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। क्षेत्र में डीडीटी का भी छिड़काव नहीं होने से बीमारी बढ़ती जा रही है। जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी तो वे लोग आंदोलन करेंगे।