मधेपुरा में खेल हो रहा फेल
मधेपुरा। मधेपुरा में खेल फेल हो रहा है। सरकारी अधिकारी के लापरवाही व खेल संघ की अनदेखी से स्थिति खरा
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 02:36 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 02:36 AM (IST)
मधेपुरा। मधेपुरा में खेल फेल हो रहा है। सरकारी अधिकारी के लापरवाही व खेल संघ की अनदेखी से स्थिति खराब है। स्थिति यह है कि खेल नीति के हाशिए पर चले जाने के कारण जहां खिलाड़ियों को खेल का अवसर नहीं मिल रहा है। वहीं विद्यालयों व कालेजों में खेल की हालत दयनीय है। हालत तो यह है कि सरकार ने अभी तक बिहार में सत्र 2015-16 के लिए खेल कैलेंडर का भी प्रकाशन नहीं किया है। इस वजह से विद्यालयों में भी किसी प्रकार के खेल की शुरूआत नहीं हुई है।
जिला में कबड्डी को लोकप्रिय बनाने तथा अन्य खेलों के प्रति युवाओं को जागृत करने हेतु प्रतिबद्ध जिला कबड्डी संघ के सचिव अरूण कुमार ने कहा कि खेल के प्रति शासन व प्रशासन काफी उदासीन हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें