सूबे में अपराध व भ्रष्टाचार नीतीश की देन : सांसद
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज कला भवन मैदान परिसर में मंगलवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं का बिहारीगंज विधानसभा स
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज कला भवन मैदान परिसर में मंगलवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं का बिहारीगंज विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी ने किया जबकि मंच संचालन बिहारीगंज प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार भगत ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ सीतामढ़ी सासद रामकुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। मौके पर सासद ने कहा कि नीतीश कुमार समाजिक न्याय नहीं बल्कि अन्याय के नेता है। जिस जंगल राज्य के खत्मे के लिए बिहार की जनता ने उन्हें गद्दी सौंपा था। आज आज अपने राजनैतिक स्वार्थ के कारण उसी जंगल के लालू प्रसाद यादव के गोद में जा बैठे हैं। समाजिक न्याय के एक मात्र नेता रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा है। संासद ने कहा कि राज्य की जर्जर सड़क राज्य में बढ़ते अपराध मिसाल है। नीतीश गद्दी के भूखे हैं न कि विकास के। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम बिहारी सिंह ने कहा कि आगामी विस चुनाव में राज्य के सभी सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा। लेकिन रासलोपा 125 विस क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। पार्टी 67 विस क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़ा करने की दावेदारी गठबंधन में करेंगे। जिसका निर्णय एनडीए के नेताओं के बीच बैठ कर तय होगा। पार्टी अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष सफदर इमाम ने कहा कि मुस्लिमों को काग्रेस राजद ने संप्रदायिकता का भय दिखा कर आज तक शोषण करते रहे। मौके पर मुख्य वक्ता जगरनाथ गुप्ता, मु. अजहरूल हक,नरेश महतो, माया श्रीवस्तव, योगेश कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष राजीव जोशी, प्रियंका मेहता, चंदन बागची, रामविलास यादव, निरंजन कुशवाहा, राजीव कुमार, हिमांयू शेख, पूर्व प्रमुख प्रमोद महतो, रविशंकर पिंटू, नटवर संजय खा आदि उपस्थित थे।