मधेपुरा में होगा अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन
मधेपुरा। वर्तमान परिपेक्ष्य में साहित्यकारों की भूमिका विषय पर जिला मुख्यालय स्थित भूपेन्द्र नारायण
मधेपुरा। वर्तमान परिपेक्ष्य में साहित्यकारों की भूमिका विषय पर जिला मुख्यालय स्थित भूपेन्द्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय में नौ अगस्त को अंतर राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जन लेखक संघ बिहार इकाई के महासचिव महेन्द्र नारायण पंकज ने दी। श्री पंकज ने कहा कि भारतीय जन लेखक संघ जिला इकाई मधेपुरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बंगलादेश, भूटान, नेपाल, असम, त्रिपूरा, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश के कवि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के उप-निदेशक सुरेश उजाला द्वारा किया जाएगा। परिसंवाद में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जन लेखक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामयतन यादव अपना व्याख्यान देंगे। विभिन्न देशों से आए हुए अतिथियों का स्वागत बीएन मंडल वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य सह अध्यक्ष भारतीय जन लेखक संघ के डॉ. इंद्रनारायण यादव, सचिव डॉ. गजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार मुन्ना, कोषाध्यक्ष स्वागत समिति ओम प्रकाश ओम, दिनेश कुमार पटेल, सुरेश कुमार शशि तथा प्रमोद कुमार सूरज करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन सियाराम यादव मयंक करेंगे।