विद्यालय में ताला, पढ़ाई बाधित
मधेपुरा। शिक्षक व शिक्षा समिति के विवाद में बच्चों का भविष्य दांव पर है। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य वि
By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 07:54 PM (IST)
मधेपुरा। शिक्षक व शिक्षा समिति के विवाद में बच्चों का भविष्य दांव पर है। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकयाहा नोनिया टोला में पिछले एक सप्ताह से विवाद को लेकर विद्यालय में ताला लगा हुआ है। इस दिशा में शिक्षा विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। जानकारी हो कि विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव गीता देवी व अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय में ताला जड़ दिया है। इससे स्थानीय बच्चों की पढ़ाई बाधित है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जांच कर जल्द ही विद्यालय में पढ़ाई शुरु कराई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें