पंचयाती राज को कमजोर कर रही केंद्र : कांग्रेस
मधेपुरा। स्थानीय निकाय प्राधिकार चुनाव यह तय करेगा कि सूट-बूट राज चाहिए या पंचायती राज। स्व. राजीव ग
मधेपुरा। स्थानीय निकाय प्राधिकार चुनाव यह तय करेगा कि सूट-बूट राज चाहिए या पंचायती राज। स्व. राजीव गांधी की सोच एवं अथक प्रयास से ही पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखी गई। ताकि गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार किया जा सके। उक्त बातें शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जय प्रकार चौधरी ने कही। सचिव मनीष यादव ने कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहा करते हैं कि देश एक व्यक्ति से नहीं चल सकता, जिस प्रकार नरेंद्र मोदी चलाना चाहते हैं। देश सांसद, विधायकों एवं पंचायती राज जन प्रतिनिधियों के सहयोग से ही चल सकता है। राहुल गांधी पंचायती राज संस्थानों को मजबूत बनाकर सत्ता का विकेन्द्रीकरण चाहते थे। नरेंद्र मोदी पंचायती राज संस्थानों को कमजोर कर सत्ता का विकेन्द्रीकरण करना चाहते हैं। मोदी सरकार ने पंचायती राज संस्थानों का वजट 3300 करोड़ रुपये को घटा दिया है।
प्रदेश की जनता को तय करना है कि उसे सत्ता का विकेन्द्रीकरण चाहिए या फिर केन्द्रीकरण, लोकशाही चाहिए या तानाशाही, काम करने वाली सरकार चाहिए या जुमलेबाजी वाली सरकार। बैठक में जिलाध्यक्ष कांग्रेस सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव, हाजी मोहम्मद अलाउद्दीन, अनील कुमार सिंह जैनुआर, राजीव ठाकुर, पन्ना लाल यादव, पारो यादव, राजीव यादव, बालेश्वर चौधरी, कुलदीप यादव, शंभू भगत व अन्य मौजूद थे।