तूफान पीड़ितों का हाल जानने मुरलीगंज पहुंचे मोदी
संवाद सूत्र(मुरलीगंज) मधेपुरा : बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुशील
संवाद सूत्र(मुरलीगंज) मधेपुरा :
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को आयी प्रलयंकारी तूफान से प्रभावित क्षेत्र के लोगों व तूफान की चपेट में आने से मृत व्यक्ति के परिजनों से मिलने रविवार को मुरलीगंज पहुंचे। श्री मोदी ने पहले डुमरिया निवासी मृतक 12 वर्षीय रानी कुमारी एवं मृतक डब्लू कुमार के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मिले। श्री मोदी मृतकों व प्रभावित लोगों के घर प्लास्टिक, अनाज, व नगद राशि की आपूर्ति न करने पर अधिकारी की निंदा की। उन्होनें मृतक रानी कुमारी को पोस्टमार्टम नहीं होने से चार लाख रूपये की चेक नहीं मिलने की बात सुनकर तुरंत जिलाधिकारी से बात कर शीघ्र राशि मुहैया कराने की बात कही। उन्होंने मुरलीगंज में पीड़ितों को मिलने वाली सुविधा की तुलना पूर्णिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करते हुए कहा कि मुरलीगंज में सुविधा के नाम पर बहुत ही भयावह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब कल केन्दीय मंत्री राजनाथ सिंह आये तो उसके सामने प्रशासन के लोगो ने गलत बयान कर बताया कि यहां सब ठीक- ठाक है, पर जब मैने सरजमीन पर आकर देखा कि यहां सर्वप्रथम पॉलिथीन, एक क्विंटल अनाज एवं 5000 रूपए का बंटवारा करना था जो नहीं किया गया हैं, सर्वेक्षण के कार्य जिस गति से चल रहा है, उसके अनुसार इसमें महीनों लग सकता है। सुविधा के अभाव में लोग रात भर बाहर सोने को बाध्य है। सुविधा पहुंचाने में राज्य सरकार पूर्णत: विफल साबित हो रही है, हर जगह अराजकता का माहौल व्याप्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा हैं केन्द्र की ओर से 90 प्रतिशत एवं राज्य की ओर से मात्र 10 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। भ्रमण के दौरान भाजपा नेता विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ.रवींद्र चरण यादव, पूर्व विधायक नीरज कुमार बबलू, जिप उपाध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ मौनु झा, मुखिया मनोज यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।