भूकंप के झटके में दहला चौसा
संवाद सूत्र(चौसा)मधेपुरा : चक्रवर्ती तूफान एवं तेज बारिश के बाद चौसा में अफरा-तफरी मच गयी है। शनिवार
संवाद सूत्र(चौसा)मधेपुरा : चक्रवर्ती तूफान एवं तेज बारिश के बाद चौसा में अफरा-तफरी मच गयी है। शनिवार व रविवार को हुए भूकंप के झटकों ने क्षेत्र में काफी क्षति पहुंचायी है। शनिवार को रह-रहकर झटकों से परेशान लोग भयभीत रहे। बैंक,ब्लॉक,अस्पताल में कार्य कर रहे कर्मी भयाक्रांत दिखे। लोगों के समझ में यह नहीं आ रहा था कि आखिर उसका घर अचानक क्यों हिलने लगा। इतने में चारों तरफ से भूकंप आने की शोर सुनकर सभी लोग अपने-अपने घर से भागने लगे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से निकल कर खुले मैदान एवं सड़को पर आ गये। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नही है। भूकंप के कारण कुछ देर के लिए संचार व्यवस्था भी बंद हो गया। चालू होते ही लोग कानों में मोबाईल से अपने सगे संबंधियों के हाल चाल पूछते नजर आये। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज,विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चे भूकंप के झटके महसूस होते ही बाहर निकले। भूकंप से चौसा के कुमार ओटोमोबाईल्स के दुकान का रैक टूट कर गिर गया जिससे लाखों रूपये का समान बर्बाद हो गया। धुरिया सैतारी के धनेश्वर यादव,रंजीत मेहता,गौनी मेहता के छत मे दरार,भटगामा के धीरेन्द्र चौधरी,नीरज गुप्ता,खलीफा टोला के बेलो मंडल के घर का पक्का दीवार में दरार,भीखा टोला के बहादुर यादव का छत,खलीफा टोला के देवी मंडल के फूस का घर,लौआलगान के देवशरन यादव के शौचालय का दीवार,चंदा स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र का पुराने भवन का दीवार ढह जाने की सूचना मिली है। कई लोगों के घर का समान नीचे गिर कर बिखर गया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के डर से लोग रात भर जागते रहे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा कहते हैं कि भूकंप तो कई बार आये लेकिन जिदंगी में पहली बार भूकंप के झटके महसूस किये। लगातार आ रहे प्राकृतिक आपदा से लोग डरे सहमें है।