'किसान विरोधी है केंद्र सरकार की नीति'
संवाद सूत्र,(उदाकिशुनगंज)मधेपुरा : सीपीआई एम के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर अनुमंडल का
संवाद सूत्र,(उदाकिशुनगंज)मधेपुरा :
सीपीआई एम के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं केंद्र सरकार को गरीब विरोधी बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुददे को लेकर प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। कई मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क दिखी। शाति बनाए रखने के लिए सीओ श्यामानंद झा थाना के आरएन सिंह पीओ अजित कुमार झा एवं पुलिस बल तैनात दिखे। सीपीआई एम नेताओं ने की माग थी कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत छुटे परिवारों को राशन कार्ड मुहैया कराया जाय। भूमि अधिग्रहण कानून संशोधन अध्यादेश वापस लिया जाए। भूमिहीनों को पाच डीसमील जमीन का पर्चा दिया जाय। 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किसान मजदूरों को तीन हजार मासिक पेंशन दिया जाए। मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना में कटौती पर रोक लगाई जाय। डी. बंद्योपध्याय आयोग को लागू किया जाय। मौके पर विंदेश्वरी यादव, जवाहर यादव शंभू,दिलीप साह सुरेश गुप्ता, कमलेश्वरी साह मनोरंजन सिंह कामेश्वर पासवान दारूण पंडित श्याम सुंदर यादव महेश्वरी यादव सुरेश मिस्त्री वाजिद अली उपेंद्र ऋषिदेव आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।