आश्रय स्थल के निर्माण में गड़बड़ी देख भड़के ग्रामीण
संवाद सूत्र(कुमारखंड)मधेपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत टेंगराहा में निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल के
संवाद सूत्र(कुमारखंड)मधेपुरा
प्रखंड के ग्राम पंचायत टेंगराहा में निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण में गड़बड़ी देखकर ग्रामीण भड़क गए और निमार्ण कार्य ठप करा दिया। करीब दो करोड़ 94 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा किया जा रहा है। पुल निर्माण निगम के अधिकारी की मिली भगत से निर्माण कार्य घोर लापरवाही बरती जा रही है। संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीण चन्द्रकला देवी, पिंटु यादव,सत्यनारायण यादव,युगल यादव,देव शरण यादव,वार्ड सदस्य ब्रह्मादेव ऋषिदेव, अरूण यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि तृतीय श्रेणी का ईट लगाया जा रहा है। वही लोकल बालू का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी से इसकी जांच करने की मांग की गई है।