फर्जी ढंग से भूमि बेचने वाला बिचौलिया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मधेपुरा : एक गरीब महादलित की भूमि को फर्जी तरीके से व्यक्ति द्वारा बेचने में मदद करने व
संवाद सूत्र, मधेपुरा : एक गरीब महादलित की भूमि को फर्जी तरीके से व्यक्ति द्वारा बेचने में मदद करने वाले पहचानकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं कातिब की अनुज्ञप्ति रद करने की अनुशंसा की गयी है। घटना जिले का सांसद आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढि़या की है। जिलाधिकारी गोपाल मीणा ने शिकायत मिलते ही पहल की और सारा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। गढि़या गांव के सत्ता ऋषिदेव अपने दो भाईयों बद्री ऋषिदेव और लगरूप ऋषिदेव के साथ गढि़या गांव में रहते हैं। इनकी भूमि पर पड़ोसी सुनील रजक की वक्र दृष्टि पूर्व से थी। फर्जीवाड़ा करनेवाले के गिरोह ने इसका इलाज निकाला। पूर्णिया जिला टोटो ऋषिदेव को सत्तो ऋषिदेव का भाई बनाकर रजिस्ट्री ऑफिस लाया गया, जहां उसने सुनील रजक की पत्नी अनिता देवी को 2.183 डिसमिल भूमि शनिवार 28 फरवरी को कर दिया। टोटो ऋषिदेव के पहचानकर्ता गढि़या गांव के ही बिनोद यादव बने और कातिब शोभाकांत यादव थे। भूमि केबाला कराकर सुनील ऋषिदेव सोमवार को सत्तो ऋषिदेव के पास पहुंचे उन्हें घर-द्वार हटाने को कहा को उन्हें मालूम हुआ। लिहाजा गांव के कई लोगों के साथ आकर सत्तो ऋषिदेव ने जिलाधिकारी गोपाल मीणा को सोमवार को अपनी व्यथा काथा सुनायी। जिलाधिकारी श्री मीणा ने संज्ञान लेकर निबंधन कार्यालय में कार्यरत कातिब शोभाकांत यादव एवं पहचानकर्ता गढि़या निवासी बिनोद यादव को बुलवाया और पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि पहले संजय यादव नामक व्यक्ति पहचानकर्ता था और उसका फोटो भी लिया गया था। लेकिन बाद में वह मुकर गया तो फिर विनोद ने ही टोटो ऋषिदेव नामक फर्जी व्यक्ति की पहचान की। उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से अलग अलग कागज में रखा कुल 22 हजार 905 रूपये भी मिला। इससे यही स्पष्ट हुआ कि वह बिचौलिया भी है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर थाना में विनोद कुमार एवं कथित टोटो ऋषिदेव तथा क्रेता पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। जबकि कातिब शोभाकांत यादव की अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।