अव्यवस्था : ठंड में ठिठुर रहे मरीज
संवाद सूत्र (चौसा) मधेपुरा : चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थिति काफी खराब है। यहां की व्यवस्था
संवाद सूत्र (चौसा) मधेपुरा : चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थिति काफी खराब है। यहां की व्यवस्था से मरीज परेशान हैं। ठंड के मौसम में मरीज ठिठुर रहे हैं। पिछले दिनों करीब तीस महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया था। लेकिन ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य मानकों का ख्याल नहीं रखा गया। स्थिति देखकर कई बार हंगामा किया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बीते दिन मंगलवार को 31 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद ठंड में महिलाओं को जैसे-तैसे अस्पताल सभागार भवन में पुआल पर सुला दिया गया। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा के बाद स्थिति की जानकारी बीडीओ, सिविल सर्जन एवं डीएम को दिया गया। उसके बाद बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.गणेश प्रसाद एवं स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार सिन्हा को निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि 16 सौ महिलाओं के बंध्याकरण का लक्ष्य है। रोगियों को सुविधा उपलब्ध करवाया जाता है।