Move to Jagran APP

झारखंड में प्रचार करेंगे भाविमो के कार्यकर्ता

जासं, मधेपुरा : भारत विकास मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पैक्स अध्यक्ष

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 05:19 PM (IST)
झारखंड में प्रचार करेंगे भाविमो के कार्यकर्ता

जासं, मधेपुरा : भारत विकास मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड में हो रहे विधान सभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान वहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में जाने पर चर्चा हुई। साथ ही झारखंड चुनाव में प्रचार के लिए 11 सदस्यीय टीम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी पांच दिसम्बर को झारखंड के लिये रवाना होंगे जो हटिया, जमशेदपुर, राजधनवाद, गिरीडीह, रांची, देवघर, गोड्डा विधान सभा जाकर वहां के जेवीएम प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। बैठक में जिले में अभी तक धान की खरीद नहीं होने पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को जम कर कोसा गया। भाविमो के जिला अध्यक्ष एवं पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने कहा कि झारखंड के चुनाव संपन्न होने के बाद जन समस्याओं को लेकर भारत विकास मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत बिहारीगंज से करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, घैलाढ़ प्रखंड अध्यक्ष कमल कुमार मंडल, देवव्रत कुमार, रंजीत सिंह, संदीप कुमार उर्फ पिंटू यादव, राजेन्द्र चौधरी, राजीव साह, मिथिलेश मेहता, मु. उस्मान साह, प्रिंस यादव, प्रभाकर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.