'अपनाएं वैज्ञानिक तरीके, पैदावार में होगी बढ़ोत्तरी'
संवाद सूत्र, (शंकरपुर) मधेपुरा : प्रखंड कार्यालय परिसर में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव मे
संवाद सूत्र, (शंकरपुर) मधेपुरा : प्रखंड कार्यालय परिसर में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में किसानों को वैज्ञानिक तरीका से खेती करने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख रिंकू कुमारी एवं जिप सदस्या रुना देवी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी बैद्यनाथ साह ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से कम खर्च और कम समय में अधिक पैदावार होती है। अधिक उत्पादन व उत्पादकता से किसानों का आर्थिक माली हालत में भी सुधार होता हैं। किसान है जो पुराने तौर-तरीके से खेती करते हैं। सरकार किसानों की सुविधा के लिए अनुदान भी देती है। इसके अलावा जीरो टीलेज, आधार बीज, बीज ग्राम आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा ने भी किसानों को खेती करने के लिए कई वैज्ञानिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि मिट्टी जांच के बाद ही खेतों में जैविक खाद, बर्मी कम्पोस्ट आदि का प्रयोग करना चाहिए। कृषि समन्वयक पवन कुमार ने खेती में प्रयुक्त होने वाले कई दवाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर कृषि समन्वयकअरूण पोद्दार, प्रिंस पप्पू, सलाहकार नरेश, श्रवण, अशोक, रामकुमार, अविनाश, दीपक, ओम प्रकाश सिंह दुखन, तारानन्द मंडल, किसान रतनेश रतन, डोमी भगता, प्रदीप झमेली, काली कान्त झा, बिजेन्द्र कुमार, श्याम यादव, रंजय कुमार, उतीम लाल कामत,जयप्रकाश ठाकुर, सिकेन्द्र यादव, मो. शेरूद्दीन, सुखदेव यादव, बिरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र यादव,नरेन्द्र मेहता, जितेन्द्र कुमार, अनिल यादव, मणिभूषण सिह, रोहित रोशन, अमोद कुमार, सुनील कुमार, प्रीतम, संतोष, राजेश सहित कई किसान उपस्थित थे।