पूर्व विधायक के निधन से शोक की लहर
संवाद सूत्र (गम्हरिया) मधेपुरा : गुरुवार को पूर्व विधायक बम भोला प्रसाद यादव कानिधन हो जाने पर क्षेत
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 06:44 PM (IST)
संवाद सूत्र (गम्हरिया) मधेपुरा : गुरुवार को पूर्व विधायक बम भोला प्रसाद यादव कानिधन हो जाने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दीपावली के दिन उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और अपने पीछे पत्नी, पुत्र मनोज, राजेश तथा एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। पूर्व विधायक के निधन पर उनके गांव पहुंच कर राजद नेता डॉ. अशोक कुमार, डॉ. बीएन भारती, जिला परिषद सदस्या राखी कुमारी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूर्णीयक्षति बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें