आग लगने से छह दुकान जलकर राख
संवाद सूत्र (बिहारीगंज) मधेपुरा : दीपावली की रात बिहारीगंज गुदरी बाजार में आग लगने से छह दुकानें जलक
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 06:39 PM (IST)
संवाद सूत्र (बिहारीगंज) मधेपुरा : दीपावली की रात बिहारीगंज गुदरी बाजार में आग लगने से छह दुकानें जलकर राख हो गई। आग रात्रि के करीब दो बजे के बाद लगने की बातें बतायी जा रही है जिसमें अरुण महतो, जयप्रकाश महतो, ज्ञानचंद साह, पिंटू पोद्दार, पिंटू साह व सुबोध साह की दुकान जल कर राख हो गए। जिसमें लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया। अंचलाधिकारी निरंजन कुमार झा ने बताया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठान रहने के कारण कोई सरकारी सहायता नहीं दिया जा सकेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें