जागरूकता से ही आएगा बदलाव : पार्षद
संवाद सहयोगी, मधेपुरा : सफाई अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को शहर के वार्ड संख्या दो व तीन
संवाद सहयोगी, मधेपुरा : सफाई अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को शहर के वार्ड संख्या दो व तीन अभियान चलाकर साफ-सफाई की गयी। वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सड़कों की सफाई की। सुबह सात बजे से ही वार्ड संख्या दो एवं तीन की वार्ड पार्षद क्रमश: कुमारी विनिता भारती एवं डॉ. अभिलाषा कुमारी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर लोगों ने भी साथ दिया। वहीं उपस्थित लोगों ने बताया कि वार्ड में प्रतिनियुक्त सफाई मजदूर कभी-कभी ही आते हैं। जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है। मौके पर समाजसेवी पंकज कुमार यादव, डा. ललन कुमार, डा. बद्री नारायण यादव, श्याम नारायण यादव, सरस्वती देवी, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार यादव, रामजी प्रसाद यादव, प्रो. विशेश्वर प्रसाद विमल, ब्रजनाथ प्रसाद यादव, उत्तीमलाल यादव, उपेन्द्र प्रसाद यादव, ललित सिंह, रघुनाथ यादव, शंकर किशोर, जटाशंकर, विकास, विनय झा, जटाशंकर कुमार, विनय झा, विकास, नरसिंह पांडेय, सरोज छोटू, चंदन, सुरेश, सुनील कुमार यादव, छात्र नेता राहुल कुमार यादव सहित दर्जनों लोग सफाई अभियान में सक्रिय रहे।
इस बावत मुख्य पार्षद विशाल कुमार बबलू ने बताया कि जहां तक वार्ड में प्रतिनियुक्त सफाई कर्मी का सवाल है वह जिम्मेवारी संबंधित वार्ड पार्षद का है। वार्ड पार्षद के लिखित उपस्थिति के आधार पर ही सफाई कर्मी का भुगतान होता है। अगर संबंधित सफाई कर्मी वार्ड नहीं आते है तो किस आधार पर संबंधित पार्षद वेतन भुगतान के लिए अनुशंसा करते हैं। सफाई अभियान पर लोगों ने खुशी जतायी है।