मुरलीगंज की 'मदर टेरेसा' के निधन से शोक की लहर
संवाद सूत्र (मुरलीगंज) मधेपुरा : मुरलीगंज की 'मदर टेरेसा' के नाम से मशहूर सावित्री दीदी का निधन र
संवाद सूत्र (मुरलीगंज) मधेपुरा :
मुरलीगंज की 'मदर टेरेसा' के नाम से मशहूर सावित्री दीदी का निधन रविवार को हृदय गति रूक जाने से हो गई। सावित्री दीदी का जन्म 1933 में पूर्णिया जिले के रौटा हाट गांव में हुआ था। वे जीवन भर दूसरों की सेवा करती रहीं। सावित्री दीदी अपने जीवन काल में सेवा का पहला कदम मुरलीगंज अस्पताल में नर्स की नौकरी के माध्यम से बढ़ाया। जिसके बाद उसने घर-घर जा कर लोगो के दु:ख दर्द को जाना एवं उन्हें दूर करने की हर संभव प्रयास करती रहीं। नगर पार्षद सह जिला योजना समिति के सदस्य श्वेत कमल बौआ, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष प्रशात यादव, राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रवेश यादव, शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधी विश्वजीत कुमार पिन्टू, संतमत सतसंग समिति के अध्यक्ष अशोक भगत, लालबहादुर यादव, डिमपल पासवान, जयप्रकाश यादव, रवीन्द्र यादव, मुकेश कुमार सिंह, स्वामी अनमोल बाबा, धीरेन्द्र बाबा, सुरेन्द्र बाबा, पवन बाबा, राजकिशोर बाबा, अमर, मुकेश आदि ने सावित्री दीदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।