समारोहपूर्वक दी गई बीडीओ को विदाई
संवाद सूत्र, बिहारीगंज, मधेपुरा : पंचायत भवन कुश्थन परिसर में पूर्व बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की विदाई पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया विपिन कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों अंग वस्त्र, डायरी, कलम आदि भेंट किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व बीडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि सरकारी सेवा में आना-जाना लगा रहता है। मौके पर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि श्री सिन्हा काफी सुलझे पदाधिकारी थे। सरकारी सेवा में विदाई लगा रहता है। लेकिन अच्छे काम करने वाले को जाने के बाद भी लोग याद करते रहते हैं। प्रखंड कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने श्री सिन्हा को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह का संचालन पंचायत सचिव रविन्द्र राम ने किया। इस अवसर पर मुरलीगंज बीडीओ अनुरंजन कुमार,चौसा बीडीओ राजकुमार, मुखिया मु. आजाद, शीबू हंसदा, मुकेश कुमार गुप्ता, गौरव, रोशन, जयकुमार गुप्ता, सावन कुमार, महेन्द्र पंडित, संजय झा, शिवेन्द्र सिंह, मुहम्मद मंजूर सहित कई लोग उपस्थित थे।