कार्यशाला में दी गई विज्ञान की जानकारी
By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 06:35 PM (IST)
चौसा, मधेपुरा : प्रखंड के रघुनाथ विद्या मंदिर विद्यालय कलासन में 22वीं बाल विज्ञान कांग्रेस, 2014 को लेकर दिशा-निर्देशन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चौसा एवं पुरैनी प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के विज्ञान शिक्षको ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हुसैन अहमद के अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चे आगे जाकर वैज्ञानिक बन सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें