नाबालिग के साथ दुषकर्म का प्रयास
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 07:56 PM (IST)
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा, संसू : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा गांव में रविवार को 10 वर्ष की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना की प्राथमिकी पिता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने दर्ज कर ली। आवेदन में कहा गया है कि मेरी बेटी गांव के ही खेत में रविवार दिन में लगभग 11 बजे घास काट रही थी, कि अचानक पहुंचे 14 वर्षीय सोनम यादव ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच लड़की की शोर सुनकर आसपास के खेतों से महिलाएं एवं पुरूष लड़के की ओर दौड़े तो वह भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें