बिहार में बने पूर्ण नशामुक्त माहौल
लखीसराय। जिले के युवा वर्ग शराबबंदी के बाद बिहार में पूर्ण नशामुक्त माहौल देखना चाहते हैं।
लखीसराय। जिले के युवा वर्ग शराबबंदी के बाद बिहार में पूर्ण नशामुक्त माहौल देखना चाहते हैं। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद अब गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला सहित अन्य नशा पदार्थ पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने के पक्षधर हैं। युवाओं का मानना है कि नशीले एवं हानिकारक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार को जमीनी तौर पर उसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। क्योंकि पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद जिले के विभिन्न जगहों पर गांजा एवं शराब की बिक्री जारी है। पूर्ण नशाबंदी से ही बिहार को उसका गौरव हासिल हो सकता है। जागरण से बातचीत में युवाओं ने दी अपनी राय।
फोटो : 21 एलएचके 1
गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि का सेवन कर लोग खतरनाक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। युवा वर्ग में नशा का सेवन का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। सरकार को शराबबंदी के बाद नशीले पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगानी चाहिए।
आयुष कुमार।
फोटो : 21 एलएचके 2
सरकार को गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि पर प्रतिबंध के साथ-साथ इसके सेवन पर भी रोक लगाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। इसके लिए लोगों को इन पदार्थों के सेवन से होने वाली हानिकारक बीमारियों एवं इसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
अंकुर कुमार।
फोटो : 21 एलएचके 3
गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि शराब से अधिक घातक है। शराबबंदी के बाद गरीब तबके के अधिकांश लोग भांग का सेवन कर मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं। इसलिए गुटखा, सिगरेट, भांग, तंबाकू आदि पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।
सोनू कुमार।
फोटो : 21 एलएचके 4
युवा वर्ग तेजी से गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि के गिरफ्त में आ रहा है। शराबबंदी के बाद अब उक्त वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगाना जरूरी है। जिससे कि युवा वर्ग को गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके।
दीपक कुमार।
फोटो : 21 एलएचके 5
गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि का सेवन करना युवा वर्ग का फैशन हो गया है। इस कारण युवा वर्ग कैंसर सहित कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। सरकार को शराबबंदी के बाद अब उक्त वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए।
गोपाल साव।
फोटो : 21 एलएचके 6
गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ उक्त वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इससे समाज में नया बदलाव आएगा।
राजेश कुमार।
फोटो : 21 एलएचके 7
युवा वर्ग के हित के लिए गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। क्योंकि इसकी चपेट में आकर युवा वर्ग अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इससे आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
विष्णु विवेक।
फोटो : 21 एलएचके 8
स्कूल, कालेज, अस्पताल आदि जगहों पर सौ गज की दूरी तक गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद ऐसे स्थानों पर खुलेआम इन नशीली पदार्थों की बिक्री हो रही है। इस दिशा सरकार को विशेष रूप से पहल करने की जरूरत है।
चंदन कुमार।
फोटो : 21 एलएचके 9
18 वर्ष से कम उम्र के लोगों का गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि के सेवन एवं बिक्री करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नशीली पदार्थों के सेवन का प्रचलन बढ़ रहा है। ट्रेनों में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है जिस पर रोक लगाने की जरूरत है।
¨टकू कुमार।
फोटो : 21 एलएचके 10
शराबबंदी के बाद अब गुटखा, भांग, सिगरेट, तंबाकू आदि पर प्रतिबंध लगाने की सख्त जरूरत है। लोगों में ऐसे पदार्थों के सेवन के प्रति प्रचलन बढ़ रहा है। सरकार इसे सख्ती के साथ रोके तभी उज्ज्वल भविष्य तैयार हो सकता है।
पंकज कुमार।