मासूम से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी का समर्पण
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी सिकंदर तांती ने सोमवार को न्याय
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी सिकंदर तांती ने सोमवार को न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना को लेकर मुहल्लेवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त था। घटना के विरोध में 23 मार्च को मुहल्लेवासियों ने पंजाबी मुहल्ला के निकट मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। कबैया थानाध्यक्ष अशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद से अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश थी। उसके विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही थी। इससे घबरा कर अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। विदित हो कि 21 मार्च को सिकंदर तांती ने चार वर्षीय मासूम लड़की को अकेले देख दुष्कर्म का प्रयास किया था।