सरकार की नीति का प्रसार व सदस्यता अभियान में जुटें कार्यकर्ता
लखीसराय। स्थानीय डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को जदयू की प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी एवं प
लखीसराय। स्थानीय डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को जदयू की प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी एवं पार्टी के साधारण सदस्यों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णनंदन ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार के सात निश्चय, मद्य निषेध, लोक शिकायत निवारण कानून एवं पार्टी के सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला के संगठन प्रभारी ई. शंभू शरण एवं जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए क्रियाशील सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही सात निश्चय योजना को धरातल पर उतारने को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। पूर्व राज्य परिषद सदस्य अमरेश कुमार अनीश ने प्रखंड के सभी पंचायतों एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों मे 25-25 सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर दिया ताकि संगठन मजबूत स्तंभ की तरह दिखे। बैठक को नगर अध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, सत्यनारायण महतो, नवल कुमार, राजेश कुमार, बासुकीनाथ ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मोती महतो को प्रदेश में श्रमिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। रामनंदन ¨सह एवं पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मंटू ¨सह, मुखिया मेघू महतो, कमल किशोर ¨सह, शशि भूषण ¨सह, कुमुदरंजन कुमार, दिनेश ¨सह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।