प्रखंड साधनसेवी पद से इस्तीफा
लखीसराय। पिपरिया शिक्षांचल अंतर्गत तीन प्रखंड साधनसेवी प्रमोद कुमार, अभय कुमार शर्मा व अनिल कुमार झा
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 06:55 PM (IST)
लखीसराय। पिपरिया शिक्षांचल अंतर्गत तीन प्रखंड साधनसेवी प्रमोद कुमार, अभय कुमार शर्मा व अनिल कुमार झा शिक्षा विभाग से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति होने के बाद अपने-अपने पद से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के यहां आवेदन देकर स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उक्त सभी प्रखंड साधनसेवी ने अपने-अपने मूल विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर योगदान कर लिया है।पिपरिया शिक्षांचल अंतर्गत मध्य विद्यालय रामनगर में अभय कुमार शर्मा, मवि. रेहुआ में अनिल कुमार झा एवं लखीसराय शिक्षांचल अंतर्गत मवि. दामोदरपुर में प्रमोद कुमार ने प्रधानाध्यापक पद पर योगदान किया। साधनसेवी पद रिक्त हो जाने से प्रखंड शिक्षा कार्यालय में कार्य प्रभावित हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें