वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम
लखीसराय। बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाली स्वयंसेवी संस्था वृंदावन स्थित एस. कुमारी जनलोक कल्याण स
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 10:04 PM (IST)
लखीसराय। बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाली स्वयंसेवी संस्था वृंदावन स्थित एस. कुमारी जनलोक कल्याण सेवा सदन केंद्र के एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को वृंदावन उमवि के निकट वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के संरक्षक सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, जिलाधिकारी सुनील कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने फीता काटकर किया। केंद्र द्वारा एक से दस वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का कार्य करीब दो वर्षों से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक रामाकांत यादव, नवल कुमार, अरूण मंडल, उचित यादव, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत पटेल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें