भाकपा के जेल भरो आंदोलन में भाग लेगी भाखेमयू
लखीसराय। संतर मुहल्ला स्थित किसान मजदूर केंद्र में रविवार को भारतीय खेत मजदूर यूनियन की बैठ
लखीसराय। संतर मुहल्ला स्थित किसान मजदूर केंद्र में रविवार को भारतीय खेत मजदूर यूनियन की बैठक बसाही ¨बद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 25 जुलाई को भाकपा द्वारा आयोजित जेल भरो अभियान का समर्थन करते हुए इसमें भाग लेने का निर्णय लिया गया। यूनियन के राज्य सचिव प्रमोद शर्मा ने कहा कि देश में गंभीर कृषि संकट उत्पन्न हो गया है। जिससे किसान एवं मजदूर वर्ग बुरी तरह परेशान हैं। मध्य प्रदेश में पुलिस फाय¨रग में छह लोगों के मारे जाने के बाद भी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जन समस्याओं की उपेक्षा करने के विरोध में भाकपा जेल भरो आंदोलन चला रही है। जिसका यूनियन समर्थन करती है। उन्होंने जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि 5 एवं 6 अक्टूबर को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीति के तहत जन सत्याग्रह चलाया जाएगा। बैठक में पोखराज केवट ने 11 अगस्त को चानन के कुंदर गांव से भूमि आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। बैठक में कैलाश ¨सह, प्रमोद दास, परशुराम पासवान, अर्जुन ¨बद, रघुनंदन तांती, धर्मेन्द्र महतो, जयराम मांझी, सदीना खातून, जयप्रकाश महतो आदि मौजूद थे।