बाढ़ राहत के लिए होगा आंदोलन
लखीसराय। प्रखंड के पिपरिया पंचायत अंतर्गत दियारा पिपरिया गांव में गुरुवार को जदयू नेता राजीव कुमार क
लखीसराय। प्रखंड के पिपरिया पंचायत अंतर्गत दियारा पिपरिया गांव में गुरुवार को जदयू नेता राजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विगत दिनों आई भीषण बाढ़ के बावजूद क्षति का मुआवजा अंचलाधिकारी बड़हिया द्वारा भुगतान नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिलने के खिलाफ जिलाधिकारी के यहां शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाढ़ से प्रभावित अधिकांश दलित, अतिपिछड़ा एवं गरीब तबके के लोगों को राहत राशि के लाभ से वंचित किया गया है। बाढ़ पीड़ितों ने कई बार अंचलाधिकारी के यहां अपनी मांगों को लेकर घेराव एवं प्रदर्शन किया। लेकिन 800 बीपीएल एवं एपीएल बाढ़ पीड़ितों के बीच बड़हिया के अंचलाधिकारी द्वारा बाढ़ राहत अनुदान की राशि का वितरण नहीं किया गया है। बैठक में ओंकार पासवान, दिलीप पासवान, पागो पासवान, सुरेश राय, रेशमा देवी, सकलदेव ¨बद, मुन्ना दास, अरूण भगत आदि मौजूद थे।