ऑटो चालक संघ की नई कमेटी गठित
लखीसराय। शहर के लाली पहाड़ी धर्मशाला में अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बिहार ऑटो चालक संघ की एक
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 07:20 PM (IST)
लखीसराय। शहर के लाली पहाड़ी धर्मशाला में अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बिहार ऑटो चालक संघ की एक बैठक हुई। जिसमें जिला संघ की 15 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार गुप्ता को संघ का नया जिलाध्यक्ष, संजय साव को उपाध्यक्ष, मोती साह को सचिव, दिनकर कुमार को संयुक्त सचिव, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कमेटी में रामप्रवेश साव, संजीव कुमार, रामचंद्र साव, कमलजीत कुमार, रंजीत कुमार, बबलू साव, प्रमोद साव, अनिक महतो को सदस्य बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें