विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के चार लोग बीमार
लखीसराय। सोमवार की रात प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत अंतर्गत खेमतरनी स्थान गांव में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के दो ब"ो सहित चार लोग सुनीता देवी (32), संजय यादव की पत्नी रेखा देवी (22), पुत्र सन्नी कुमार (10) एवं आकाश कुमार (8) बीमार हो गए।
लखीसराय। सोमवार की रात प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत अंतर्गत खेमतरनी स्थान गांव में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के दो बच्चे सहित चार लोग सुनीता देवी (32), संजय यादव की पत्नी रेखा देवी (22), पुत्र सन्नी कुमार (10) एवं आकाश कुमार (8) बीमार हो गए। खाना खाने के बाद उक्त लोगों के पेट में दर्द, सीने में जलन एवं उल्टी होने लगी। इससे परिजनों में अफरातफरी मच गई।
देर रात अचानक हुई इस तरह की घटना से आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बीमार लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा ले जाया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला सुनीता देवी एवं रेखा देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि रात्रि में खाना खाते ही असहज महसूस करने लगी। उन्होंने बताया कि थोड़ी ही देर में पेट में दर्द एवं सीने में जलन होने के साथ उल्टी शरू हो गई। बालक सन्नी कुमार एवं आकाश कुमार ने बताया कि खाना खाते ही चक्कर आने लगा। घर में रात्रि के खाने में मशरूम (गोबर छत्ता) की सब्जी बनी थी। जिसे खाते ही लोगों के पेट में दर्द एवं सीने में जलन के साथ उल्टी हो गई। इस संबंध में इलाज कर रहे डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी लोगों का समुचित इलाज कर दिया गया है। सभी बीमार लोग खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सभी लोग मशरूम की सब्जी खा ली थी। हो सकता है साफ-सफाई के अभाव की वजह से बीमार हो गए।