लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा पूर्वी पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर कल्याणपुर गांव से एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा पूर्वी पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर कल्याणपुर गांव से एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने पटना जिला के जलालपुर नौरंगा निवासी राममनोज पासवान, उसकी पत्नी लीलावती देवी, पुत्र रामजीवन पासवान एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बड़हिया थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया कि राममनोज पासवान एवं उसके परिजन जबरन उसकी पुत्री को ऑटो पर बिठाकर ले गए है। उसने पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। लड़की के पिता ने थानाध्यक्ष से अपनी पुत्री की सकुशल वापसी की गुहार लगाते हुए कहा है कि उक्त लोगों ने हमारी पुत्री का गलत नीयत से अपहरण किया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।