दो पक्षों में हुई मारपीट में चार घायल, प्राथमिकी
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत दरियापुर डीह गांव में गुरुवार की शाम दो पक
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत दरियापुर डीह गांव में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों ने बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रथम पक्ष के दरियापुर निवासी महेश ¨सह ने अपने ही गांव के विनोद ¨सह, चंदन कुमार, राजकुमार ¨सह, लकड़ी ¨सह एवं टूटू ¨सह को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोग उसकी जमीन पर पांच दिन पूर्व नाच-गान का प्रोग्राम कर रहा था जिसमें झगड़ा झंझट हुआ था। उसी के बारे में जब हम कहने गए तो उक्त लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से ईंट पत्थर से मारपीट कर मुझे एवं मेरे भाई रमेश ¨सह को जख्मी कर दिया। दूसरे पक्ष के विनोद ¨सह ने महेश ¨सह, रमेश ¨सह, संजीव कुमार एवं राजीव कुमार को नामजद कराया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि महेश ¨सह ने तीन दिन पूर्व 50 हजार की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को उक्त लोग घर पर आकर रंगदारी की मांग की और आनाकानी करने पर उक्त लोगों ने मुझे एवं मेरे पुत्र चंदन कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम पक्ष के राजीव ¨सह एवं द्वितीय पक्ष के विनोद ¨सह, राजकुमार ¨सह तथा चंदन ¨सह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।