लगान रसीद की अनुपलब्धता से किसान परेशान
लखीसराय। प्रखंड के सभी 28 पंचायतों में राजस्व वसूली की रफ्तार धीमी है। अंचलाधिकारी के द्वारा राजस्व
लखीसराय। प्रखंड के सभी 28 पंचायतों में राजस्व वसूली की रफ्तार धीमी है। अंचलाधिकारी के द्वारा राजस्व वसूली के लिए राजस्व कर्मचारियों से कैफियत पूछी जाती है लेकिन उनके पास लगान रसीद ही नहीं है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है वहीं कर्मचारी भी कोपभाजन के शिकार हो रहे हैं। कई राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि विगत एक सप्ताह से अधिक समय से लगान रसीद उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें किसानों से प्रत्येक दिन फजीहत झेलनी पड़ती है। प्रखंड के रामपुर, अलीनगर, सूर्यपुरा, सलेमपुर पश्चिमी, सलेमपुर पूर्वी, जकड़पुरा, चंदनपुरा, खावा राजपुर, ताजपुर सहित एक दर्जन से अधिक पंचायत के लोगों खासकर किसानों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर लगान रसीद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि लगान रसीद के लिए जिला के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है। लगान रसीद आते ही राजस्व कर्मियों को सौंप दिया जाएगा।