बोलेरो के टक्कर से मजदूर घायल
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के निकट शुक्रवार की अल सुबह एक तेज गति से ज
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 May 2017 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 06:16 PM (IST)
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के निकट शुक्रवार की अल सुबह एक तेज गति से जा रही बोलेरो ने गोड्डी चानन निवासी पोलदार मजदूर रविन्द्र यादव को धक्का मार दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना में मजदूर का बायां पैर कुचल गया। घायल मजदूर का प्राथमिकी उपचार निजी क्लीनिक में कराया गया। मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया गया। धक्का मारने के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें