टाल क्षेत्र से फसल लाने में हो रही कठिनाई
लखीसराय। टाल क्षेत्र में रबी फसल दलहन और तेलहन की कटनी शुरू है। किसान उसे ट्रैक्टर या अन्य साधन से
लखीसराय। टाल क्षेत्र में रबी फसल दलहन और तेलहन की कटनी शुरू है। किसान उसे ट्रैक्टर या अन्य साधन से घर लाएंगे। परन्तु सबसे बड़ी समस्या आवागमन की है। नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश किसान इसको लेकर ¨चतित हैं। नागवती स्थान के सामने से नव निर्मित नवोदय विद्यालय भवन होते हुए टाल जाने वाली मुख्य सड़क में रेलवे पुल के निकट पानी एवं कीचड़ जमा है। स्थिति यह है कि उधर से होकर कोई भी वाहन या पैदल भी लोग नहीं जा सकते हैं। विदित हो कि बड़हिया टाल जाने के लिए यह सबसे मुख्य सड़क मार्ग है जिससे होकर ट्रक, ट्रैक्टर सहित अन्य बड़ा और छोटा वाहन आ और जा सकता है। किसान टाल स्थित अपने खेतों से रबी फसल की दौनी कर भूसा एवं अनाज अपने घर लाते हैं लेकिन इस सड़क पर कीचड़ भरे रहने के कारण वाहन फंस जा रहा है। इस कारण किसान अपनी फसल को घर नहीं ला पा रहे हैं। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता बालू एवं ईंट देकर आवागमन बहाल करने के प्रयास में लगे हैं। लेकिन यह मुकम्मल उपाय नहीं है। टाल विकास समिति बड़हिया के संयोजक कृष्णमोहन ¨सह सहित अन्य कई किसानों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिलाधिकारी लखीसराय, बीडीओ बड़हिया, नगर कार्यपालक पदाधिकारी से उक्त सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है ताकि प्रखंड के किसान अपनी फसल टाल क्षेत्र से सुरक्षित ला सकें।