शरारती तत्वों ने आम के 50 पौधे काटे, झोपड़ी में लगाई आग
लखीसराय। प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरैन गांव निवासी मु. असलम के सहान मुसहरी स्थित ढाई बीघे
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 05:52 PM (IST)
लखीसराय। प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरैन गांव निवासी मु. असलम के सहान मुसहरी स्थित ढाई बीघे जमीन में लगे आम के करीब 50 पौधे को असामाजिक तत्वों ने काट दिया है। घटना रविवार की रात की है। इस दौरान उक्त बगीचे में बनाई गई झोपड़ी में भी आग लगा दी गई। असलम ने कजरा थाना से उक्त घटना की शिकायत की है। रविवार को असलम एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए बलिया (बेगूसराय) गया हुआ था। बगीचा का रखवाला शाम छह बजे तक डयूटी कर घर चला गया। रात में अज्ञात शरारती तत्वों ने पौधे को काट दिया। कजरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें