पुलिस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में शोक
लखीसराय। हलसी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विश्राम भगत द्वारा खुदकशी कर लेने की जानकारी ि
लखीसराय। हलसी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विश्राम भगत द्वारा खुदकशी कर लेने की जानकारी मिलते ही हलसी प्रखंड के अलावे लखीसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को सभी ने हलसी थाना पहुंचकर मृत दारोगा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी उपेन्द्र कुमार, सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार ¨सह, बड़हिया थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार, लखीसराय सर्किल के पुलिस निरीक्षक विनोद राम, कबैया थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, बिहार पुलिस एसोसिएशन के सचिव रमाकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष बलराज साहनी, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव शिवजी पासवान, उप सभापति आनंद कुमार ¨सह, अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मुखिया सदानंद ¨सह, शिवेन्द्र कुमार, पारस पासवान, मु. नजीर बेग सहित हजारों लोगो ने थाना पहुंचकर शोक व्यक्त किया। स्व. भगत के आश्रित परिवार को बिहार पुलिस एसोसिएशन की ओर से 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।